PTI12-24-2024-000213B-0_1735742100169_1759627686022

गैस और ईंधन की किल्लतों के बीच उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्पष्ट संदेश जारी किया है। कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त है। उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग और अफवाह से बचने की अपील की है, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारू बना रहे। राज्य में कुल 4,143 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स सक्रिय हैं, जो लगभग 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स के माध्यम से संचालित होती है, जहां से नियमित रूप से गैस की सप्लाई जारी है। सरकार का दावा है कि वितरण तंत्र पूरी तरह संतुलित है और किसी भी स्तर पर बाधा नहीं है।

 

error: Content is protected !!