विजिलेंस ने छापेमारी कर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5-6 साल से ये कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ खरीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति नियमानुसार ली जानी है। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा बादल पांडे को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
