काठगोदाम में युवती ने की आत्महत्याः मरने से पहले दोस्त को मैसेज किया मोबाइल का पिन कोड हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी में 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवती ने अपने युवक दोस्त को मैसेज कर अपने फोन का पिन कोड दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
आत्मघाती कदम उठाने से पहले दोस्त को किया मैसेज
पुलिस के अनुसार, चांदमारी निवासी 24 वर्षीय दिव्या आर्या अपनी तीन बहनों के साथ रहती है। मां घरों में काम करके चारों बेटियों का पालन पोषण कर रही रही है। दिव्या घर में सबसे बड़ी बेटी थी और वह एमबीजी कॉलेज के ग्रेजुएशन के फाइनल की छात्रा थी। रविवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को वाट्सएप में मैसेज कर अपने मोबाइल का पिन कोड बताया।
मोबाइल का पासवर्ड भी किया सेंड, संदेह होने पर दोस्त ने किए 40 कॉल
युवक दोस्त को संदेह होने पर उसने उसको कॉल किया। अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने 40 बार फोन किया। फोन नहीं उठाने पर युवक दोस्त उसके घर पहुंचा जहां उसे पता चला कि दिव्या ने सुसाइड कर लिया है। स्वजन उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे सूजन ने बताया कि दिव्या के पिता का बीमारी के चलते एक साल पहले निधन हो गया था। मां घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण करती है। इधर, मोर्चरी में एसआई कुमकुम धनिक ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। कहा कि की मौके पर पहुंच कर फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। युवती के सुसाइड करने की जांच की जा रही है।
