IMG-20250107-WA0003

उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंडेश्वरी के ठकिया कला इलाके में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा से लौटते समय एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय प्रशांत (पुत्र योगेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ युवक ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नहर की दीवार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टकरा गया और पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर किशोर की जान चली गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सौरभ, सागर, विशाल और वंश शामिल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थिति गंभीर:

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!