worlds-biggest-bank-robbery-know-when-and-how-details-in-hindi-duniya-ki-sabse-badi-bank-dakaiti_22e05d654953988e4a52a6aba81ec93b

दिल्ली से ऑटोमोबाइल का सामान लेने जा रहे दो कर्मियों से ट्रेन में असलहे के बल पर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलासपुर में बदमाश सिर पर तमंचा रखकर सात लाख ले गए। उन्होंने भागते समय हवाई फायर भी किए। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कारोबारियों ने जानकारी ली। उधर, बिलासपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर सिंह कालोनी स्थित जपनीत आटो में कार्यरत कर्मी रितिक मंडल, साहिब सिंह सामान लेने संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार सुबह वह रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति पर बैठे। उनके पास पैसा होने की भनक बदमाशो को लग गई। दोनों ने पैसे बेल्ट बना कमर पर बांध रखे थे। जिस पर तीन बदमाश भी उनके साथ ही ट्रेन पर चढ़ गए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई। बदमाशो ने रितिक मंडल व साहिब सिंह को घेर कर उन पर तमंचे व पिस्टल तान कर सात लाख लूट कर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। लूट की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ व्यापारी रेलवे स्टेशन रुद्रपुर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!