IMG-20260713-WA0021

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित दुर्गा पूजा मैदान (सुभाष चंद्र बोस मैदान) को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और वन विभाग को ज्ञापन भेजा है। लोगों ने मैदान में किसी भी प्रकार के स्थायी निर्माण पर रोक लगाने तथा आसपास हुई पेड़ों की कटाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

 

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को भेजे गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि दुर्गा पूजा मैदान वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा, विशाल मेला, महाआरती, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यदि मैदान में स्थायी निर्माण किया गया तो इसकी मूल उपयोगिता और धार्मिक गरिमा प्रभावित होगी।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मैदान में किसी भी प्रकार का स्थायी भवन न बनाया जाए, चारदीवारी का निर्माण कराया जाए, मिट्टी भराव कर मैदान को ऊंचा किया जाए, चारों ओर छायादार पेड़ लगाए जाएं तथा नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

वहीं प्रभागीय वनाधिकारी को भेजे गए अलग ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मैदान के आसपास कई पेड़ों की कटाई की गई है, जिससे हरियाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रवासियों ने पेड़ों की कटाई की तत्काल जांच, अनुमति की जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पुनः वृक्षारोपण और भविष्य में बिना अनुमति पेड़ काटने पर रोक लगाने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुर्गा पूजा मैदान सार्वजनिक आस्था और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रशासन को शीघ्र आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

error: Content is protected !!