2026_1image_16_40_307585847theft2

केलाखेड़ा। गांव शोक नगला में मंगलवार देर रात को अज्ञात चोर एक मकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषणों सहित नकदी चोरी कर ली। परमजीत कौर ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात को अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे की ओर लगी खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमके, पांच सोने की अंगूठियों सहित तीन तोले सोना और 35,000 की नकदी चोरी कर ली। सुबह नींद खुलने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ विगत तीन वर्षों से इंग्लैंड में रहता है। वह घर में अकेली रहती हैं। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की गहनता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!