69556650

काशीपुर। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में फोन करके बुलाकर एक युवक से मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने करीब चार माह बाद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ग्राम प्रतापपुर निवासी यश ने तहरीर में बताया कि 31 मार्च 2026 की शाम को गांव के विजय ने उसे फोन करके केलामोड़ आने को कहा। वह वहां पहुंचा तो विजय के अलावा गौरव, हैरी, अनुज और 4-5 अन्य युवक थे। सभी भीमनगर और सैनिक कॉलोनी के निवासी हैं। विजय के इशारे पर सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में घायल होने से उसका लंबे समय तक इलाज चला। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!