68593fe896d06-20250623-234309468-16x9

रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र से नाबालिक को झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त पर पोक्सो और अन्य धारों में प्राथमिक की दर्ज कर ली है। रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बिजनौर जिले के अफजलगढ़ (कादराबाद) निवासी सोनू ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सोनू किशोरी को जसपुर/पतरामपुर क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो के दम पर किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने जब आपबीती परिजनों को बताई और मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी के माता-पिता ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच महिला दरोगा नीलम मेहरा को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!