2022_5image_11_02_398743214arrested

नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डैम पार ग्राम गिधौर क्षेत्र से एक युवक को 130-04 ग्राम शुद्ध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन और क्षेत्रधिकारी खटीमा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 सितंबर को कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी ग्राम गिधौर, नानकमत्ता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या न्ज्ञ06ठज्ञ-7715, प्लास्टिक की पन्नी में 130-64 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की, जिसमें पन्नी हटाने के बाद शुद्ध वजन 130-04 ग्राम पाया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तराजू भी बरामद किया गया। मामले में कोतवाली नानकमत्ता में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से इतनी बड़ी मात्र में स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस पुलिस टीम में कोतवाल संजय पाठक, उपनिरीक्षक नवल किशोर, उपनिरीक्षक अनवर अहमद, कांस्टेबल श्याम सिंह थापा, कांस्टेबल मोहम्मद इमरान एवं कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल थे।

error: Content is protected !!