ChatGPT-Image-Sep-4,-2026,-04_25_54-PM-1788519638024_m

बरेली। गुरुवार की सुबह बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह एक व्यक्ति एक युवती के गले में गमछा डालकर जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था, जबकि युवती बचाने के लिए शोर मचा रही थी। कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। युवती ने रोते हुए बताया कि वह बिहार के बक्सर जिले के एक गांव की निवासी है। करीब डेढ़ माह पूर्व माता-पिता उसे 50 हजार रुपये में थाना बिशारतगंज के पसतोर गांव निवासी एक व्यक्ति को बेच गए थे। तड़के मौका देखकर वह पस्तोर गांव से भाग निकली। उसका कथित पति व ससुर उसकी तलाश में निकल पड़े। ससुर ने बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर युवती को घेर लिया। इसी दौरान यहां हंगामा हो गया। लोगों ने आरपीएफ व विशारतगंज पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस कर्मी पीड़ित युवती व उसके कथित पति को थाने ले गया जबकि युवक का पिता मौके से खिसक गया। आरपीएफ आंवला इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि बिशारतगंज स्टेशन पर शाम 6 से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी रहती है। स्टाफ न होने की वजह से दिन में कोई नहीं रहता। यदि कोई घटना होती है तो आंवला से चले जाते हैं। बिशारतगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित नवयुवती को उसके कथित पति और ससुर के साथ भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!