jollygrant_1b41f58521d7fa750035567b4f214ae0

हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के सामने ही एक मंदिर है। जहां हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों को थानो चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। तमाम हिन्दू संगठन के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। हिंदू संगठनों का यह भी आरोप है कि थानो में जो मस्जिद है वह पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है।

वहीं मस्जिद में संचालित किया जा रहा मदरसा वक्त बोर्ड और उत्तराखंड सरकार में पंजीकृत नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मस्जिद की सूचना प्रशासन और एमडीडीए को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद के एक हिस्से को सील कर दिया गया था। हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। जबकि पुलिस एहतियात के तौर पर यह प्रयास कर रही है कि तमाम हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास हनुमान चालीसा न पढ़े। पुलिस का मानना है कि मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। फिलहाल हिंदू संगठनों के लोग थानो चौक पर बैठे हुए हैं और मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!