IMG_20260918_085823

आगरा में ताजमहल के पास स्थित होटल ताज रिसोर्ट में बृहस्पतिवार शाम को धमकी भरे ईमेल से अफरातफरी मच गई। जीमेल की आईडी से आए मेल में होटल के कमरे में बम रखा होने और इसी सप्ताह कभी भी फटने की बात लिखी थी। जानकारी पर ताजगंज पुलिस ने बम निरोधक और स्वान दस्ते के साथ जांच कराई। एक-एक कमरों को खंगाला गया। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब ईमेल भेजने वाले के बारे में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। ताजमहल से करीबन 1 किमी दूर पश्चिम पुरी, सिकंदरा निवासी सुनील कर्दम का होटल ताज रिसोर्ट है। उसकी मेल आईडी पर शाम तकरीबन 5 बजकर 6 मिनट पर एक ईमेल आया। इसमें लिखा था कि तुम्हारे होटल के एक कमरे में बम रखा है। यह इस सप्ताह किसी भी समय फट सकता है। समय आज से शुरू होता है। इसका पता चलने पर कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी। होटल में 34 कमरे हैं। इनमें से 16 कमरों 30 से अधिक पर्यटक ठहरे हुए थे। इसके अलावा कर्मचारी थे। मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने एक -एक कमरे को खंगाला। इस दाैरान पर्यटकों को इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि किसी तरह की धमकी मिली है। सिर्फ रुटीन चेकिंग बताई गई। इससे अफरातफरी नहीं मची। चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि ईमेल आईडी की जानकारी गूगल से मांगी गई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

error: Content is protected !!