रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास सेल टैक्स कार्यालय में जीएसटी विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। व्यापारियों ने कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और सर्वे की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से सर्वे की कार्रवाई के तरीके में बदलाव करने और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
