उत्तराखंड राज्य में भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। मौसम विभाग द्वारा 26 और 27 सितंबर 2026 के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

