रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपनी दो भतीजियों को लेकर लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। शास्त्री नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 5 फरवरी की रात उसकी 23 वर्षीय पत्नी, 15 और 14 वर्ष की दो भतीजियों को साथ लेकर बिना बताए घर से चली गई। सुबह तक तीनों के वापस न लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पहली तहरीर 5 फरवरी को दी गई थी। परिजन महिला के बिहार स्थित ससुराल भी गए लेकिन वहां भी तीनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद 27 मार्च को दोबारा तहरीर दी गई जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
