रूद्रपुर। शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूद्रपुर गैस सर्विस ने वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी का नया रोस्टर जारी कर दिया है। इस रोस्टर में विभिन्न क्षेत्रों के लिए डिलीवरी मैन की नियुक्ति, उनके मोबाइल नंबर और संबंधित क्षेत्रों का स्पष्ट विवरण दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, शहर को कई हिस्सों में बांटा गया है, जहां प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग डिलीवरी मैन नियुक्त किए गए हैं। सभी डिलीवरी कर्मियों को प्रतिदिन गैस सिलेंडर वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सेवा मिल सके।
सूची में सूरज, हरप्रसाद (भूरा), नन्हे, राज, सत्यप्रकाश, सोनू/सुंदर, लखवीर, अजय, जितेंद्र, महेश और बिल्लू (सोनू) सहित कुल 11 डिलीवरी मैन के नाम शामिल हैं। इनके साथ उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकें।
गैस एजेंसी के प्रतिनिधि श्री विनय कुमार जायसवाल और श्री कृष्ण मोहन मौर्य ने बताया कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या या देरी की स्थिति में संबंधित डिलीवरी मैन या एजेंसी से संपर्क करें।
नई व्यवस्था से उम्मीद है कि गैस वितरण प्रक्रिया अधिक सुचारु, तेज और व्यवस्थित होगी।
