anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

उधमसिंह नगर: पुलिस ने फर्जी NCERT किताबों के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी नफीस खान उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई NCERT, नई दिल्ली के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई। मामला रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर नकली NCERT किताबों का संगठित नेटवर्क चला रहा था। बरेली से किताबें लाकर रुद्रपुर के गोदाम में रखी जाती थीं। इसके बाद मथुरा की प्रिंटिंग प्रेस में किताबों के कवर की छपाई कराई जाती थी और तैयार माल भरतपुर भेजकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था।

आरोपी परिवहन के लिए वाहन मालिकों से संपर्क करता था और मेरठ समेत कई जिलों में सप्लाई करवाता था। गोदामों का किराया भी वह खुद ही वहन करता था। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मेरठ और बरेली में धोखाधड़ी व कॉपीराइट उल्लंघन के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!