दिनांक 05/04/2026 को सीआईएसएफ कैम्प परिसर, भेल हरिद्वार में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एडवोकेट रूप चंद आजाद जी ने की तथा संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा जी द्वारा किया गया।
अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि गत माह दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में हरिद्वार इकाई की ओर से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संगठन उपाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इन सभी बिंदुओं की जानकारी विस्तार से उपस्थित सदस्यों को दी गई।
संगोष्ठी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली संगोष्ठियों में संगठन के प्रत्येक सदस्य को क्रमवार प्रतिभागिता का अवसर दिया जाएगा।
आज की संगोष्ठी में निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया: सुभाष कपूर, धर्मपाल, राजीव शर्मा, राजकुमार, रवि, सोमनाथ, सोमदत्त, प्रेम सिंह, नरेश चंद, तारा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, एस.सी. थपलियाल, एस.एस. रावत, मुकेश कुमार, प्रवीर सिंह, राम बाबू, पुष्कर जी, मामचंद, नीलम देवी आदि।
संगोष्ठी का समापन संगठन की एकजुटता एवं भविष्य की योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किया गया।
