katharanatha-hal-sava_946554589e9a49bf1d3778843dcc6a49

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

रविवार को यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ टिकट बुकिंग व्यवस्था पर बैठक हुई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली शटल सेवा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस बार हेली सेवा के लिए यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है। शटल रद्द होने पर जल्द वापस मिलेगा किराया : बैठक में मौसम के कारण शटल रद्द होने पर यात्रियों को किराया वापस करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पिछली यात्रा के दौरान यात्रियों के रिफंड में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर यूकाडा ने आश्वस्त किया कि इस बार ऐसा करने होने पर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

error: Content is protected !!