कुमाऊं मंडल के आयुक्त और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को 22वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले के विकास के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत अकेले खटीमा क्षेत्र के लिए 1497.46 लाख रुपये की योजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
बोर्ड बैठक में कुल 32 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिनमें 13 नीतिगत और 16 मानचित्र प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि मौजूद रहीं।
