anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

गदरपुर। गदरपुर पुलिस को अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते शनिवार को सरदारनगर निवासी सोनू बिष्ट की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस टीम करतारपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच टीम ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। एक ने अपना नाम रवि सैनी और दूसरे ने सचिन सैनी निवासी डोंगपुरी गदरपुर बताया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो दोनों सकपका गए। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और वे चोरी की बाइकों को उत्तर प्रदेश में बेच दिया करते थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!