IMG-20250107-WA0003

ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में दिन में हुए मामूली विवाद पर कार सवारों ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। एक युवक को कार से घसीटते हुए कुचल दिया।

घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हैं। मृतक के स्वजन ने कोतवाली में हंगामा किया। विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता खड़क सिंह, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना आदि ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्वजन ने मामले में तहरीर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे नितिन, हर्ष और लवीश बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा चुंगी के पास से गए थे।वापसी में खेड़ा रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू ने कार से जानबूझकर उकनी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में तीनों बाइक सवार नीचे गिर गए। नितिन कुमार को कार से कुचल दिया। घायल हर्ष व लवीश जान बचाने को मदद के लिए शोर मचाने लगे। लोगों के आने पर कार सवार भाग गए।

बताया गया है कि कार में पुष्पेंद्र के साथ जाकिर गुज्जर व एक अन्य सवार थे। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने तीनों को काशीपुर अस्पताल पहुंचाया। नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता बनारसी दास की तहरीर पर पुष्पेंद्र चौहान, जाकिर गुज्जर व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली। पिता ने कहा कि आरोपितों ने दिन में जान से मारने की धमकी दी थी।

कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को टीमें गठित की है।

error: Content is protected !!