रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक युवक का संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बृहस्पतिवार की दोपहर को ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महालक्ष्मी कॉलोनी फेस-एक में कमरे के भीतर युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान दीपक यादव पुत्र ज्ञानेंद्र यादव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल में नौकरी करता था और अकेले ही किराये के कमरे में रहता था। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को मोचर्री रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद परिजन रुद्रपुर के लिए निकल गए हैं। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और परिजनों से बातचीत के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
