IMG_20260716_074500

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के तहत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू कर दिए।

इस भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है। आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन की तिथि 12 अगस्त से 21 अगस्त है। भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक उपाधि धारक युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि तक पंजीकृत होना आवश्यक है।

भर्ती के लिए एक जुलाई 2026 का आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये, एससी, एसटी के लिए 76.36 रुपये, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये शुल्क देय है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के प्रावधान कड़ाई से लागू होंगे।

error: Content is protected !!