IMG_20260410_193158

काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता बाइक वाइंडर की मौत हो गई। मृतक गदरपुर से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, भदईपुरा निवासी 50 वर्षीय अजय यादव मोटर वाइंडिंग का काम करते थे। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी स्कूटी से गदरपुर किसी काम से गए थे और वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर हाईवे यूपी इलाके के समीप पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को बिलासपुर सीमावर्ती एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बिलासपुर रुद्र बिलास पुलिस चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

error: Content is protected !!