siya-murder-1784316984920_m (1)

मेरठ। बहसूमा के अकबरपुर सादात में चार माह पहले प्रेमी के संग मिलकर पति के ऊपर सांप छोड़कर हत्या कराने की सनसनीखेज घटना अभी लोगों के जहन से उतरी नहीं थी। गुरुवार की रात को हस्तिनापुर में प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने स्कूल संचालक के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया।

सांप के कटाने से मौत हो जाने के बाद परिवार को सूचना दी। सांप को ग्रामीणों ने चारपाई पर देखकर मार दिया। साथ ही परिवार के लोगों ने पत्नी पर शक जताया। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि स्कूल बस के चालक के संग पत्नी का प्रेम प्रसंग है। प्रेमी ही सांप खरीदकर लाया था।

बहसूमा के भंडौरा गांव निवासी अतुल कुमार हस्तिनापुर की शंकुतला कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी दामिनी और दो बच्चों के संग रहते थे। अतुल का बड़ा भाई कुलदीप नोएडा में सिपाही है। अतुल कुमार हस्तिनापुर में ही कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चलाते थे। पत्नी दामिनी भी स्कूल में पढ़ाती थी।

सात साल पहले ही अतुल और दामिनी का प्रेम विवाह हुआ था। गुरुवार की रात को दंपती एक ही कमरे में सो रहे थे। दामिनी ने बताया कि रात दो बजे बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई थी। सुबह छह बजे उठकर चाय लेकर कमरे में पहुंची। अतुल कुमार चारपाई पर चादर औढ़कर लेटे हुए थे।

आवाज देने के बाद भी अतुल कुमार नहीं उठे। तब दामिनी ने चादर हटाई। चारपाई पर अतुल के पास सांप पड़ा था। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर लिया। तत्काल ही हस्तिनापुर में अतुल को डाक्टर के पास ले गए, उन्होंने मृत घोषित कर दिया।

दामिनी ने परिवार के सदस्यों को भंडौरा में अतुल की मौत की सूचना दी। परिवार के लोगों ने घटना को सांप से काटना एक हादसा होने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि स्कूल की वैन चलाने वाले चालक तुषार पायला से दामिनी के प्रेम संबंध है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में तुषार पायला ने कबूल कर लिया कि वह सांप खरीदकर लाए थे। उसके बाद अतुल के रात में सो जाने के बाद उसके बिस्तर पर छोड़ दिया था।

एसपी देहात ने बताया कि अतुल कुमार की हत्या की गई है। पत्नी और प्रेमी का हत्या में कितना योगदान है। इस पहलु की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि सांप कितने रुपये में खरीदा था।

error: Content is protected !!