depositphotos_6187523-stock-photo-dead-man

खटीमा। खंड विकास कार्यालय में तैनात बाबू का नानकसागर डैम में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह पिछले 19 घंटों से लापता चल रहे थे। जिसकी सूचना स्वजनों ने कोतवाली पुलिस को भी दी थी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मेलाघाट रोड स्थित आवास-विकास कालौनी निवासी कुरैशी पुत्र अब्दुल सलाम विकास खंड कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात थे। वह पिछले कुछ दिनों से विकास खंड कार्यालय में संबद्ध चल रहे थे। मंगलवार को अचानक वह कार्यालय आए थे। जिसके बाद अचानक वह लापता हो गए। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी संजय गांधी ने पुलिस को देने के साथ उनके स्वजनों को भी दी। जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी। तभी बुधवार की सुबह प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत को किसी ने डैम में शव तैरने की सूचना दी।

इस पर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त आवास-विकास कालौनी निवासी वसीम कुरैशी के रुप में की गई। मौके पर खंड विकास अधिकारी गांधी व विकास खंड के कर्मी पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वसीम अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को रोता-बिलखता छोड़ गए है। इस घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

error: Content is protected !!