IMG-20250107-WA0003

शिकोहाबाद। रक्षाबंधन पर घर आई युवती को पुराने दोस्त ने बहाने से मिलने होटल में बुलाया। युवती, घर पर सहेली के घर रुकने का बोलकर निकली और होटल पहुंची। यहां दोस्त ने शक्तिवर्धक दवाओं काे खाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह युवती का शव एक ऑटो में मिला। इस सनसनीखेज मामले में पकड़े गए युवक ने कुबूल किया था कि एक बार दुष्कर्म के बाद उसने दुबारा कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसने दीवार में सिर मार दिया था। घायल युवती को वह हॉस्पिटल ले जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नसीरपुर के एक गांव निवासी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। जांच की सुई अब युवती की सहेली और होटल संचालक पर टिक गई है। पुलिस दोनों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। स्वजन ने भी युवती की सहेली पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया था। गुरुग्राम से रक्षाबंधन पर घर आ रही नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दुष्कर्म के बाद 26 अगस्त की रात हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने आरोपित नितिन व उसके सहयोगी दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब युवती की सहेली और होटल संचालक की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। गुरुग्राम से आते समय युवती ने अपनी सहेली को फोन किया था। घटना वाले दिन सहेली, आरोपितों से किस-किस ने बातचीत की। इन कड़ियों को जोड़कर पुलिस सभी की काॅल डिटेल खंगाल रही है। वहीं होटल संचालक भी पुलिस के रडार पर है। हत्या की वारदात के बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वारदात के बाद से वह भागा हुआ है। पुलिस ने अवैध तरीके से संचालित होटल को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित जेल भेजे जा चुका हैं। घटना में अन्य लोगों की भी भूमिका रही या नहीं, इसकी जांच जारी है।

error: Content is protected !!