Untitled-design---2026-09-17T083016.944-1790044367081

हनुमान अंश की रफ्तार को रोकना बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म के लिए अब मुमकिन नहीं हो रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो डिवोशनल ड्रामा का जादू चला ही था, लेकिन महान संत नीम करोली बाबा की महिमा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रही है। सातवें हफ्ते रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली फिल्म का अब 46वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैंस के होश पूरी तरह से उड़ने वाले हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को बॉक्स ऑफिस पर पहले वीक में सिर्फ 60 लाख की शुरुआत मिली थी। हालांकि, मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का इतना फायदा हुआ कि कांतारा जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले मेकर्स होम्बेल फिल्म ने हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) को वर्ल्डवाइड रिलीज करने का फैसला लिया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, क्योंकि महज 46 दिन के अंदर ही फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक पहुंच चुकी है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 46 दिनों में कुल 352.30 करोड़ की कमाई कर ली है और 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अब 47.7 करोड़ की कमाई दुनियाभर में करनी है।

विदेशों में सफलता का डंका बजा चुकी है हनुमान अंश

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड हनुमान अंश को 11 सितंबर को अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म महज 11 दिनों के अंदर ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी सफलता का परचम लहरा चुकी है। मूवी ने 11 दिनों के अंदर ओवरसीज मार्केट(Hanuman Ansh Overseas में कुल 26.50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई अब तक 275.88 करोड़ तक की हुई है। वर्किंग डेज पर भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर डेली 3 से 4 करोड़ का बिजनेस कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म हनुमान अंश तीन भागों में रिलीज होगी। पहले पार्ट में जहां नीम करौली बाबा की बचपन से लेकर महान संत बनने की यात्रा दिखाई गई है, तो वहीं दूसरे भाग में उनके कैंचीधाम के सफर को दिखाया जाएगा। तीसरे पार्ट में नीम करौली बाबा के भक्तों के बारे में दिखाया जाएगा।

error: Content is protected !!