गदरपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.3 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस टीम गुलरभोज रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 5.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय सिंह निवासी गदरपुर के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल मोहन भट्ट और कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।
