25691735107313

पांच साल तक के बच्चों का बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए अब अभिभावकों को आधार केंद्र या डाकघर के चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) नई सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। माता या पिता अपने मोबाइल फोन में आधार एप के माध्यम से घर बैठे बच्चे का आधार बना सकेंगे। सुविधा का ट्रायल चल रहा है और दिसंबर से इसे शुरू किए जाने की संभावना है। यह खबर सुनते ही शहर के अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल है।

दिसंबर से शुरू हो सकती है नई सुविधा, चल रहा है ट्रायल

यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों के आधार के लिए बायोमीट्रिक नहीं लिया जाता है। केवल बच्चे की फोटो ली जाती है।

माता या पिता को अपने मोबाइल में आधार एप डाउनलोड कर अपने आधार विवरण से लॉगिन करना होगा।

बच्चे का आधार बनाने का विकल्प मिलेगा।

एप के माध्यम से बच्चे की फोटो ली जाएगी और माता या पिता के बायोमीट्रिक से उसका सत्यापन होगा।

इससे बच्चे के आधार में माता-पिता से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाल आधार को तत्काल डाउनलोड किया जा सकेगा।

बच्चे के पांच वर्ष की आयु पूरी करने पर उसका बायोमीट्रिक अपडेट कराना होगा।

यूआईडीएआई आगरा प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि सुविधा शुरू होने के बाद छोटे बच्चों का आधार बनवाने की प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!