हरिद्वार। घर में घुसकर महिला से मारपीट और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 जुलाई की रात के समय वह अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान रंजिश के चलते 11 लोग लाठी डंडें और सरिये लेकर उसके घर में घुस आए।
आरोपितों ने उसके और उसके स्वजन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें की।
आस पास के लोगों ने आकर उन्हें किसी तरह उन्हे बचाया। मामले में पुलिस को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नही होने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोशयारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
