anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति के पास से नगदी भरा पर्स छीनकर फरार हुए दो शातिर युवकों को बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने पर्स सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को जय सिंह ने थाना खनस्यु जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया गया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पर्स छीन लिया गया, जिसमें 2,200 रुपए नगद एवं अन्य सामान रखा हुआ था।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वोल्गा होटल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को पकड़कर उनसे सख्त पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता तनुज निवासी राजपुरा व अभय निवासी राजपुरा बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से जयसिंह से लूटा गया पर्स बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मय माल गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह व कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल थे।

error: Content is protected !!