उत्तराखंड में नियुक्ति मिलने के बावजूद अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले नवनियुक्त डाक्टरों पर शासन ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम मौका दिया है। 18 सितंबर, 2026 को जारी शासनादेश से तीन माह के अंदर संबंधित चिकित्सकों को अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइन करना होगा। तय अवधि बीतने के बाद कार्यभार ग्रहण करने पर विचार नहीं किया जाएगा। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. सुनीता टम्टा ने कहा कि कई नवनियुक्त चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण करने के लिए समय विस्तार का अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अधिकतम तीन महीने की मोहलत देने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि में ज्वाइन नहीं करने पर संबंधित चिकित्सक का अभ्यर्थन स्वत: निरस्त माना जाएगा।
