IMG_20261001_084943

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों सेवादारों के शवों को जला भी दिया। मृतकों की पहचान मंदिर के वृद्ध सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  मामले की जानकारी देते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आ रहा है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को गांव के ही तीन स्थानीय लोगों पर गंभीर शक है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!