indonesian-activists-call-to-fight-against-child-prostitution-5ef1c3d2edde3_600

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से एक नाबालिग को भी रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर को पटेलनगर पुलिस को देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने मकान पर औचक छापा मारा। मौके पर तीन महिलाएं, एक नाबालिग युवती और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपित मनीष कुमार ने मकान किराये पर लिया था। वह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों की मांग के अनुसार देह व्यापार करवाता था। आरोपित व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की फोटो भेजता था। पसंद के अनुसार महिलाओं को कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को आरोपित अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। यहां उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया। नाबालिग के इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने मनीष कुमार, अभिषेक, भानू , ममता, नेहा और सुमन को गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!