खटीमा। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में रामलीला मंचन के दौरान खर-दूषण और श्रीराम के बीच युद्ध के दृश्य में हादसा हो गया। खर का अभिनय कर रहे अमित जोशी अपने ही वस्त्रों में उलझकर गिर पड़े। इस दौरान उनकी तलवार गले में लग गई, जिससे वह घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनके गले में दो से तीन टांके लगाए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भी दिखाया गया।
बताया जा रहा है कि अमित जोशी अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
