रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर दिनेशपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से आठ तमंचे बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर थाना पुलिस और एसओजी की टीम बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। फिलहाल घायल बदमाश की पहचान और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
