IMG_20261017_222711

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 80 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। संयुक्त टीम की छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।

देहरादून विजिलेंस, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के बरखेड़ा पांडे, कटईया और महुआखेड़ागंज क्षेत्र में छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित स्थानों पर कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने पिछले महीने कुमाऊं मंडल के दौरे के दौरान बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

अभियान का नेतृत्व देहरादून विजिलेंस के निरीक्षक मारूथ शाह और संजीव त्यागी, अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी और अजीत कुमार ने किया। टीम में एसडीओ दीप चंद्र पांडे, महक मिश्रा, पुनीत कुमार और विकास कुमार समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!