रुद्रपुर। डायल 112 पर 1 लाख 60 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में लूट की घटना फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:04 बजे डायल 112 पर कॉल कर पप्पू ने सूचना दी कि उसके गोदाम में चार युवकों ने तमंचे के बल पर 1.60 लाख रुपये लूट लिए हैं और मौके से फरार हो गए हैं। लूट की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कॉलर से पूछताछ कर मामले की जांच की तो लूट की सूचना झूठी निकली।
पुलिस ने कॉलर की पहचान पप्पू के रूप में की। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में उसके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
