IMG_20261019_204619

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी दरऊ रोड स्थित प्राइम व्हीकल एंड मॉडिफिकेशन दुकान के सामने चेकिंग के दौरान की गई। पकड़े गए युवक की पहचान इंजमाम खान निवासी दरऊ, किच्छा के रूप में हुई है। इस मामले में उपनिरीक्षक जय प्रकाश वादी हैं, जबकि विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पवन जोशी को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी के पिता मोहसिन खान को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!