IMG_20261019_205419

जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा अफजलगढ़ रोड पर पृथ्वीराज चौहान चौक के पास हुआ। देर रात विपरीत दिशाओं से आ रही दो कारें अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत की बात यह रही कि भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!