anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

खटीमा। ऊधम सिंह नगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने 526 ग्राम अवैध चरस के साथ बरेली निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से चरस ले जाते हुए पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात करीब 10:10 बजे पीलीभीत रोड पर जमुना अस्पताल के सामने ऑक्सीजन पार्क के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। वह बरेली के भोजीपुरा का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल समेत कांस्टेबल शहनवाजा अंसारी, ललित सिंह कन्याल और नरेंद्र टम्टा शामिल रहे।

error: Content is protected !!