768-512-12934350-thumbnail-3x2-fake-death-certificate

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित शिवनगर मोक्ष धाम में एक ही मृतक के नाम पर दो अलग-अलग दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। दोनों प्रमाण पत्रों के आधार पर नगर निगम रुद्रपुर में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किए गए थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान मामला सामने आने पर निगम ने संबंधित व्यक्ति से जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार, शिवनगर मोक्ष धाम के रजिस्टर में क्रम संख्या 234 और 235 पर एक ही मृतक के नाम से दो अलग-अलग दाह संस्कार प्रमाण पत्र दर्ज हैं। दोनों प्रमाण पत्रों के आधार पर नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पहुंचे थे।

नगर निगम स्तर पर दस्तावेजों की जांच के दौरान एक ही मृतक के नाम पर दो प्रमाण पत्र जारी होने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब जांच के दौरान दोनों प्रमाण पत्रों से जुड़े अभिलेखों और उन्हें जारी किए जाने की परिस्थितियों का सत्यापन किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!