FB_IMG_1774718471104

रुद्रपुर। जे.पी.एस पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की छात्रा अर्पिता चौहान ने कक्षा 7 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अर्पिता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अर्पिता चौहान की इस सफलता पर परिजनों ने गर्व जताते हुए कहा कि उनकी बेटी उनका अभिमान है। परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय अर्पिता की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मां रूपा देवी की कृपा को दिया।

इस अवसर पर परिजनों और शुभचिंतकों ने अर्पिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

error: Content is protected !!