IMG_20260410_193158

रुद्रपुर शहर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में गुरुवार सुबह पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर निवासी फरीद अपनी पत्नी गुलाफसा और बच्चे के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। एमेनिटी पब्लिक स्कूल रिंग रोड अंडरपास के पास पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलाफसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरीद गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

error: Content is protected !!