रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने चेंकिंग के दौरान एक शातिर चोर को चोरी के 10 मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को महेन्द्र पाल सिंह पुत्र जमुना प्रसाद निवासी राजा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प द्वारा कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि 23 सितम्बर को प्रातः शौचालय गया था, तो वापस आकर देखा तो उसके कमरे मे रखा मोबाईल फोन नही मिला उक्त मोबाईल फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक मनोज कुमार को सुपुर्द की।
चौकिंग के दौरान पुलिस टीम मुखबिर से सूचना मिलने पर सिडकुल जाने वाले रोड पैट्रोल पम्प के पास पहुंची जहां खोके के पास संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता सूरज निवासी थाना केमरी, जिला रामपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके जेब एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मोबाईल चोरी कर लेता है। उसके हाथ में पकड़े थैले को खोलकर देखा तो थैले के अन्दर विभिन्न कम्पनी के 09 अदद मोबाईल फोन बरामद हुए। जो चोरी किए बताए गए। पुलिस ने मोबाईल कब्जे में लेकर सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में निरीक्षक धर्मवारी सोलंकी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल जगमोहन गौड़ व नन्दन राम शामिल थे।
