haridwar-news-(6)-1790723538788_m

हरिद्वार। शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग ने गोपनीय जांच अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला के निर्देश पर विभागीय टीमों ने ग्राहक बनकर शराब की विभिन्न दुकानों से खरीदारी की और ओवररेटिंग की वास्तविक स्थिति परखी। जांच में किसी भी दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने नहीं आया।

आबकारी टीमों ने रुड़की में मलकपुर चुंगी, सिविल लाइंस बस अड्डा, रुड़की टॉकीज तिराहा, डबल फाटक, मालवीय नगर और भगवानपुर के हल्लू मजरा समेत विभिन्न क्षेत्रों की शराब की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की। ज्वालापुर क्षेत्र के नया गांव स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर भी टीमों ने ग्राहक बनकर शराब खरीदी। जांच में किसी भी दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की बात सामने नहीं आई। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला ने बताया कि गोपनीय जांच का उद्देश्य दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायतों की वास्तविकता परखना था। जिलेभर में अलग-अलग दुकानों से रैंडम खरीदारी कर जांच की गई, लेकिन कहीं भी ओवररेटिंग नहीं मिली। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!