2022_5image_11_02_398743214arrested

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में दीपावली से पहले पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दिनेशपुर पुलिस ने सुंदरपुर रोड स्थित पेंटागोन ईको ग्रीन कॉलोनी के पास छापा मारकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹33,660 नकद और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी पंतनगर की देखरेख में दिनेशपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से ₹27,260 और आरोपियों की तलाशी में ₹6,400 बरामद किए। इस तरह कुल ₹33,660 नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं।

ये छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तारक मलिक, प्रदीप सरकार, अनाथ सरकार, बंकिम स्वर्णकार, राजू मलिक और हरीश कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दिनेशपुर थाने में एफआईआर संख्या 161/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!